ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा ने लॉन्च किया नया ऐप ‘थ्रेड्स’, 1 घंटे में बने 50 लाख अकाउंट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी मेटा ने ट्विटर को टक्कर देने के लिए अपना नया ऐप ‘थ्रेड्स’ लॉन्च किया है।

ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा ने लॉन्च किया नया ऐप 'थ्रेड्स', 1 घंटे में बने 50 लाख अकाउंट

फेसबुक के संस्थापक और मेटा कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने नए ऐप “थ्रेड्स” पर पहली पोस्ट करते हुए “वेलकम” कहा।

मार्क जुकरबर्ग के मुताबिक, नए ऐप थ्रेड्स के लॉन्च के बाद सिर्फ एक घंटे में 5 मिलियन लोगों ने अकाउंट बनाए।

गौरतलब है कि इस नए ऐप ‘थ्रेड्स’ के बारे में मेटा का कहना है कि यह एक ‘टेक्स्ट-बेस्ड कम्युनिकेशन ऐप’ है जो इंस्टाग्राम से जुड़ा होगा।

ऐप्पल स्टोर पर ऐप के विवरण में कहा गया है कि ‘थ्रेड्स वह जगह है जहां समुदाय उन विषयों पर चर्चा करने के लिए एक साथ आते हैं जिनके बारे में माना जाता है कि ये कल ट्रेंड में रहेंगे।’

तो फिलहाल यह नया ऐप जाहिर तौर पर एक मुफ्त सेवा है और इस पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा कि कोई उपयोगकर्ता कितने पोस्ट देख सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *