‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट टलने की कंगना ने दी जानकारी

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट टल गई है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए वजह का भी खुलासा किया है।

‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट टलने की कंगना ने दी जानकारी

कंगना रनौत की ये फिल्म इस साल नवंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे कर दी गई है। फिल्म अब अगले साल रिलीज होगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात का खुलासा करते हुए कंगना ने बताया कि टीम को फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करने का फैसला क्यों लेना पड़ा।

कंगना रनौत की इमरजेंसी अब अगले साल 2024 में रिलीज होगी। कंगना ने इस बारे में अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा- “प्रिय दोस्तों, मुझे एक जरूरी अनाउंसमेंट करनी है, इमरजेंसी फिल्म एक कलकार के रूप में मेरे पूरे जीवन की लर्निंग और अर्निंग की परिणति है। इमरजेंसी मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक इंसान के रूप में मेरे मूल्य और चरित्र की परीक्षा है।”

कंगना ने आगे लिखा- “मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है और मैं जहां भी जाती हूं लोग मुझसे इमरजेंसी की रिलीज डेट के बारे में पूछते हैं। हमने इमरजेंसी रिलीज की तारीख 24 नवंबर 2023 अनाउंस की थी, लेकिन मेरी बैक टू बैक रिलीजिंग फिल्मों के कैलेंडर में सभी चेंजेस और 2024 के लास्ट क्वार्टर के ओवर पैक होने के कारण हमने इमरजेंसी को अगले वर्ष 2024 में शिफ्ट करने का फैसला किया है।

आगे कंगना ने लिखा-“नई रिलीज डेट जल्द ही घोषित की जाएगी, प्लीज हमारे साथ रहें, फिल्म के लिए आपकी प्रत्याशा, जिज्ञासा और उत्साह बहुत मायने रखता है, रियल में आपकी कंगना रनौत।”

गौरतलब है कि ‘इमरजेंसी’ फिल्म पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें कंगना दिवंगत पॉलिटिशियन की मुख्य भूमिका में हैं। पूर्व प्रधानमंत्री ने 1975 में देश में आपातकाल लगाया था। फिल्म इसी को लेकर बनी है। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े जैसे कईं दमदार एक्टर नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *