अमरीका की राष्ट्रपति हो सकती हैं कमला हैरिस, बाइडेन का बड़ा बयान

एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए जो बाइडेन ने इस बात के संकेत दिए हैं कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमरीका की राष्ट्रपति हो सकती हैं।

अमरीका की राष्ट्रपति हो सकती हैं कमला हैरिस, बाइडेन का बड़ा बयान

बाइडेन के इस बयान में कितनी गंभीरता है, यह तो नहीं कहा जा सकता मगर जिस तरह से बाइडेन को उनकी सेहत के चलते राष्ट्रपति रेस से बाहर किये जाने का माहौल बन रहा है, ऐसे में इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

इस संबोधन में बाइडेन ने कहा, ‘कमला हैरिस न सिर्फ बेहतरीन उप राष्ट्रपति हैं बल्कि वह अमरीका की बेहतरीन राष्ट्रपति भी हो सकती हैं।’

बताते चलें कि यदि राष्ट्रपति बाइडेन चुनावी रेस से हट जाते हैं तो कमला हैरिस को इस समय सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दूसरी ये बात भी क़ाबिले गौर है कि बाइडेन प्रशासन में उनकी भूमिका को लेकर कई बार सवाल भी उठ चुके हैं।


जो बाइडन की तरफ से इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि वह चुनाव से बाहर होने की योजना बना रहे हैं लेकिन अगर बाइडन इस्तीफा देने का इरादा करते हैं, तो हैरिस को उनका प्रबल दावेदार माना जा रहा है।


फिलहाल, राष्ट्रपति चुनाव से बाहर होने के मामले से जुड़ा किसी तरह का संकेत अभी जो बाइडेन की ओर से नहीं मिला है। खास बात ये है कि इस सम्मलेन में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने नई सरकार के लिए पहले से ही 100 दिनों का कार्यक्रम तय कर लिया है।

अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए बाइडेन का कहना था कि उनकी योजनाओं में मतदान-अधिकार कानून काफी अहम है। कुछ भी हो जाए वे इस कानून पर हस्ताक्षर करेंगे।

अपने इस सम्बोधन में बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति और अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप का ज़िक्र करना नहीं भूले उनपर होने वाले हमले का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अमरीका के लोगों को चुनावी सरगर्मियां थोड़ा कम करना चाहिए। साथ ही ट्रम्प के पिछले कार्यकाल की याद दिलाते हुए उन्होंने उस समय को अमरीका के लिए सबसे काले दिन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *