यूपी के टूंडला में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से टकराई कालिंदी एक्सप्रेस

फिरोजाबाद : कानपुर-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। हादसा यूपी में फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर हुआ.  Kalindi express

Kalindi express

जानकारी के मुताबिक, ट्रेनों की यह टक्कर रात 2 बजे हुई। इसमें किसी की भी तरह के जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है। दुर्घटना के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल रूट प्रभावित हुआ है.

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में देर रात उस समय बड़ा हादसा टल गया जब टूंडला स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस की टक्कर मालगाड़ी से हो गई.

इस घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. गौरतलब है कि हाल के दिनों में कानपुर के पास ये तीसरी रेल दुर्घटना है.

बताया जा रहा है कि 14723 कानपुर-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस के टूंडला स्टेशन पहुंचने के वक्त ये हादसा हुआ. ट्रेन की रफ़्तार धीमे होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है.

लेकिन रात में काफी देर तक यात्रियों को कोई मदद न मिलने पर लोग भड़क गए और उन्होंने रेलवे के खिलाफ नारेबाजी की. कुछ यात्रियों ने रेल मंत्री को टैग करते हुए ट्वीट भी किए और मदद न मिलने का आरोप लगाया.

www.naqeebnews.com

# Kalindi express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *