रईस के बाद अब जॉली एलएलबी 2 पाकिस्तान में हो सकती है बैन

मुम्बई : कुछ दिनों पहले कई लीडिंग कॉलम में शाहरुख खान की रईस के पाकिस्तान में बैन होने की खबरों की बारे में लिखा जा रहा था। दरअसल, पाकिस्तानी थिएटर मालिकों को लग रहा था कि फिल्म में मुसलमानों को नकारात्मक तौर पर दिखाया गया है। Jolly llb 2

Jolly llb 2

अब अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 को भी इसी तरह के ट्रीटमेंट से ट्रीट किया जा रहा है।

पाकिस्तान सेंसर बोर्ड की एग्जामिनिंग कमेटी ने फिल्म पर बैन लगा दिया है क्योंकि इसमें संवेदनशील कश्मीरी मुद्दे के बारे मे बोला गया है।

एक सूत्र ने  बताया- फिल्म में अक्षय कुमार ने एक वकील का किरदार निभाया है जो अपने प्रोफेशन को तब तक कैजुअली लेता है जब तक कि एक बेगुनाह आदमी को मारकर उसे कश्मीरी आतंकवादी करार दे दिया जाता है।

जबकि असली कश्मीरी आंतकी उत्तर प्रदेश में छुपा होता है। इस मामले को फिल्म में उठाना पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड को अच्छा नहीं लगा।

इसीलिए उन्होंने फिल्म को बैन कर दिया। वो हमेशा से ही कश्मीर का मुद्दा उठाने वाली भारतीय फिल्मों पर बैन लगा देते हैं।

हालांकि पाकिस्तानी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फैसला किया है कि वो सेंसर बोर्ड के फैसले के खिलाफ फुल बोर्ड में अपील करेंगे। यह भारतीय सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी के समान है।

मालूम हो कि उरी हमले के बाद पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की स्क्रिनिंग पर बैन लग गया था। हालांकि हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल पहली फिल्म बनी जिसे कि रिलीज किया गया।

लेकिन लगता है कि रईस और जॉली एलएलबी 2 को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। ऐसा लगता है कि चीजों को सही होने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है।

बता दें कि 2013 में रिलीज हुई अरशद वारसी स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी की सीक्वल जॉली एलएलबी-2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और हुमा कुरैशी फीमेल लीड रोल में हैं। वहीं जज का किरदार पिछली फिल्म की तरह ही एक्टर सौरभ शुक्ला ने ही निभाया है।

जब आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल और शाहरुख खान स्टारर रईस पहले ही सिनेमाघरों में काबिज है ऐसे में इस बार पर एनालिस्ट्स को थोड़ा शक था कि जॉली एलएलबी-2 कुछ खास खेल दिखा पाएगी या नहीं।

लेकिन ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले ही दिन 13.20 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन के हिसाब से यह एक अच्छा आंकड़ा है, और शनिवार और रविवार को बिजनेस में उछाल आने की उम्मीद है।

www.naqeebnews.com

# Jolly llb 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *