अमेज़न के फाउंडर जेफ बेजोस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में एक हैरान करने वाली भविष्यवाणी की है। एक बेहतर इकोनॉमी की बात करते हुए वह कहते हाँ कि बहुत से लोगों को अब एक्स्ट्रा काम करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
जेफ बेजोस ने एक इंटरव्यू में अमरीकी मीडिया को बताया कि एआई टेक्नोलॉजी की मदद से लोग कुछ घंटे काम करके भी बेहतर ज़िंदगी जी पाएंगे और घर का खर्च चलाने के लिए पति-पत्नी दोनों को काम करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
आगे वह कहते हैं कि जब इकॉनमी ज़्यादा बेहतर हो जाएगी, तो कुछ लोग हफ़्ते में सिर्फ़ 3 दिन काम करके अपने परिवार का गुज़ारा कर पाएंगे, जबकि लोग अपनी मर्ज़ी से अपने काम के घंटे कम करने या नौकरी छोड़ने का ऑप्शन भी चुन पाएंगे, और ऐसे में कंपनियों के लिए कर्मचारियों को भर्ती करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि बहुत से लोगों को अब एक्स्ट्रा काम करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
जेफ बेजोस ने कहा कि एआई टेक्नोलॉजी की वजह से बिज़नेस कम रिसोर्स में भी ज़्यादा सामान बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं एआई टेक्नोलॉजी को नौकरियों के लिए खतरा नहीं मानता, बल्कि मुझे लगता है कि यह टेक्नोलॉजी काम कम करते हुए ज़िंदगी की क्वालिटी को बेहतर बनाएगी।
जेफ बेजोस का यह भी कहना है कि बेरोजगारी बढ़ने के बजाय, कंपनियों को मैनपावर की कमी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि लोग अपनी इच्छा से कम काम करना पसंद करेंगे ।उन्होंने यह भी माना कि हफ्ते में सिर्फ 3 दिन काम करने की भविष्यवाणी जल्द ही पूरी नहीं हो सकती है, लेकिन यह सैलरी, काम के घंटे और घर की इनकम पर निर्भर करेगा।