जयललिता का दाहिना हाथ जला, एफिडेविट पर दस्तखत की जगह अंगूठा लगाया

चेन्नई। 68 साल की जयललिता का दाहिना हाथ इलाज के चलते जल गया है। इस बात की जानकारी डॉक्टरों ने दी है। हाथ जलने के चलते जयललिता को इलेक्शन एफिडेविट्स पर दस्तखत करने के बजाय बाएं हाथ का अंगूठा लगाना पड़ा। बता दें कि अपोलो हॉस्पिटल में जयललिता 37 दिन से भर्ती हैं। jayalalitha treatment

jaylalitha treatment

खबरों के मुताबिक, जयललिता ने शुक्रवार को विधानसभा सीट पर होने वाले बाइइलेक्शन के एफिडेविट पर अंगूठा लगाया।  19 नवंबर को तिरुपरंगुन्द्रम सीट पर बाइइलेक्शन होना है। यहां एआईएडीएमके की तरफ से एके बोस चुनाव लड़ रहे हैं।  इसके लिए बोस, डॉक्यूमेंट्स पर जयललिता के साइन लेने गए थे जिस पर उन्होंने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाया।  पार्टी के तरफ से चीफ इलेक्टोरल आफिसर को जारी लेटर में कहा गया है कि डॉक्यूमेंट्स में 5 जगह जयललिता ने अंगूठा लगाया है।  जयललिता के अंगूठे के निशान की मद्रास मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के डॉ. पी. बालाजी ने पुष्टि भी की है। jayalalitha treatment

गौरतलब है कि 22 सितंबर को फीवर और डिहाईड्रेशन की शिकायत के चलते जयललिता को अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। पिछले हफ्ते डॉक्टरों ने जयललिता का हेल्थ अपडेट दिया था। इसमें बताया गया था कि वे बात कर रही हैं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।  बता दें कि अपोलो के डॉक्टर्स के अलावा एक लंदन का स्पेशलिस्ट और एम्स के 3 डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

# jayalalitha treatment

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *