जयललिता को दिल का दौरा, अपोलो के बाहर जुटे समर्थक

चेन्नई। लंबे समय से बीमार चल रहीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की हालत गंभीर बनी हुई है। जयललिता को अचानक रविवार की शाम को दिल का दौरा पड़ा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जयललिता को सीसीयू में एक्सट्रा कॉरपोरियल मेमब्रेन हार्ट असिस्टेंस डिवाइस पर रखा गया है। एम्स से भी डॉक्टरों की टीम चेन्नई के लिए रवाना हो गई है। लंदन से डॉ रिचर्ड बील से ओपोलो के डॉक्टरों ने सलाह ली है। jayalalitha

jayalalitha fan

अस्पताल के बाहर जुटे समर्थक

अस्पताल के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थक जुट गए हैं। अपोलो अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीआरपीएफ की टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हैदराबाद और बंगलुरु में भी सीआरपीएफ की 5 टीमें अलर्ट पर रखी गई हैं। अस्पताल के बाहर उमड़ी भीड़ को काबू में रखने के लिए तमिलनाडु सरकार ने पैरा मिलिट्री फोर्स की मांग की है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी अपोलो के चेयरमैन से बात की। अस्पताल में ही कैबिनेट की बैठक की गई। सोमवार को सभी अन्ना विश्वविद्यालयों में होने वाली परीक्षाएं कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगीं, जो कि पहले खबर थी की उन्हें कैंसिल किया गया है।

ढाई महीने से अस्पताल में भर्ती

जयललिता पिछले 73 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। जयललिता की तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव मुंबई से चेन्नई लौटे और अपोलो अस्पताल पहुंचे। इससे पहले रविवार दिन में ही जयललिता के पूरी तरह से ठीक होने की खबर आई थी। डॉक्टरों ने कहा था कि सीएम जयललिता ने अपनी सामान्य दिनचर्या शुरू कर दी है और जल्द ही घर लौट आएंगी।

ठीक होने की आई थी खबर

इसके अलावा पिछले दिनों एम्स के डॉक्टरों ने अस्पताल का दौरा किया था और जयललिता के स्वास्थ्य की जांच के बाद उन्होंने अच्छी खबर बताई कि अम्मा पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं। टीम में डिपार्टमेंट ऑफ पल्मोनोलॉजी के प्रोफेसर डॉ। जी। खिलनानी, प्रोफेसर ऑफ एनेस्थोलॉजी एंड क्रिटिकल केयर के डॉ। अंजन त्रिखा और डिपार्टमेंट ऑफ कार्डियोलॉजी के डॉ। नीतीश नायक शामिल थे। यही नहीं, अपोलो अस्पताल चेयरमैन प्रताप सी। रेड्डी ने भी कहा था कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का स्वास्थ्य सामान्य हो रहा है, उनके शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंग अच्छी तरह से काम कर रहे हैं। उन्हें अब स्वास्थ्य संबंधी कोई जटिल दिक्कत नहीं है, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से सभी हैरान हैं।

www.naqeebnews.com

# jayalalitha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *