राहुल गांधी ने अस्पताल पहुंचकर जयललिता का पूछा हाल-चाल

 

चेन्नई। एक आकस्मिक घटनाक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को नई  दिल्ली से यहां पहुंचे और अपोलो अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता से मुलाकात की। jayalalitha health

jayalalitha-health-rahul-gandhi

गांधी सुबह एक विशेष विमान के जरिए दिल्ली से रवाना हुए और करीब 11.30 बजे यहां पहुंचे और सीधे अपोलो अस्पताल पहुंचे, जहां जयललिता पानी की कमी और बुखार से पीडि़त होने के कारण पिछले 22 सितम्बर से भर्ती है।

अचानक पहुंचे राहुल

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बिना यहां पहुंचने वाले गांधी पहले राष्ट्रीय नेता हैं जो करीब 15 दिन से अस्पताल में भर्ती जयललिता से मिलने पहुंचे हैं। उनके इस कदम ने राजनीति जगत को आश्चर्यचकित कर दिया है। गांधी के साथ तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एस तिरुवक्कारासर भी थे। उन्होंने डॉक्टरों से जयललिता के उपचार के संबंध में जानकारी ली।

गांधी के आगमन की जानकारी अंतिम समय में मिलने के बावजूद प्रशासन ने हवाई अड्डे और अस्पताल दोनों स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। इसके अलावा हवाई अड्डे से अस्पताल के मार्ग पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

# jayalalitha health

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *