जौनपुर में भूमाफिया द्वारा क़ब्रिस्तान पर अवैध निर्माण

जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के नईगंज इलाहाबाद रोड पर स्थित क़ब्रिस्तान मिर्ज़ा नवाब हसन व उससे मिली हुई भूमि पर भू माफिया द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है।जबकि उक्त भूमि एंव क़ब्रिस्तान का वाद सत्र न्यायालय जौनपुर में लंबित है।

ज्ञात रहे जून माह में न्यायालय बंद होने का लाभ उठाते हुए भू माफिया रात दिन निर्माण कार्य करके क़ब्ज़ा करने का प्रयास कर रहा है।जिस पर पुलिस प्रशासन की चुप्पी से स्थानीय नागरिकों में इस अवैध निर्माण को लेकर रोष उत्पन्न हो गया है।समय रहते यदि प्रशासन ने इस अवैध निर्माण को नहीं रोका तो स्थिति बिगड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *