जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप के साथ सुनामी का भी खतरा

जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके द्वारा इसकी जानकारी दी गई है।

जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप के साथ सुनामी का भी खतरा

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक जापान के पश्चिमी हिस्से में 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके साथ ही भूकंप प्रभावित इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

अमरीकन जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट कहती है कि आज जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू में एक के बाद एक लगातार दो बड़े भूकंप आए। इनमे पहला भूकंप 6.9 तीव्रता का था जबकि इसके कुछ ही देर बाद आने वाला दूसरा भूकंप 7.1 तीव्रता का था।

अधिकारियों ने जापान के कई इलाक़ों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है और स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र 90 किलोमीटर की गहराई में था जो उत्तरी इबाराकी प्रांत के 36.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 140.8 डिग्री पूर्वी देशांतर के करीब था

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सुनामी का हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने क्यूशू और शिकोकू के पश्चिमी द्वीपों के लिए एक मीटर तक की लहरों की चेतावनी जारी की है। जापानी मीडिया की रिपोर्ट है कि सुनामी की चेतावनी कागोशिमा और एहिमे तक बढ़ा दी गई है।

भूकंप से अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है।

अब जापान में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है। यहां 7 से अधिक की तीव्रता वाले भूकंप में कोई भी बहुत अधिक नुकसान नहीं पहुंचता है। जापान की भौगौलिक स्थिति के कारण हर साल इसी तरह से धरती हिलती भी है। इससे पहले इसी क्षेत्र में जनवरी महीने में भी भूकंप आया था। हालांकि इन दोनों ही आपदाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *