अकल्पनीय और अद्भुत है जेम्स कैमरून की आने वाली फिल्‍म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’

सिनेमाघरों में 19 दिसंबर को ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ रिलीज होगी। फिल्‍म समीक्षकों ने जेम्‍स कैमरून की इस फिल्‍म को अद्भुत और अकल्‍पनीय बताया है। यह ‘अवतार’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्‍म है।

अकल्पनीय और अद्भुत है जेम्स कैमरून की आने वाली फिल्‍म 'अवतार: फायर एंड ऐश'

इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। ब्‍लॉकबस्‍टरमेकर्स ने वर्ल्‍डवाइड थ‍िएटर रिलीज से पहले मीडिया के लिए अमरीका में एक प्रीव्‍यू शो का आयोजन किया था। इस आयोजन में फिल्‍म समीक्षकों ने फिल्‍म को अद्भुत और अकल्‍पनीय बताया है। इससे पहले ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ फिल्म 2022 में आई थी। अब 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के बीते तीन साल का इंतजार खत्‍म होने वाला है।

बताते चलें कि ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्‍म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की घटनाओं के बाद की का किस्सा बयान करती है। यह विशेष रूप से जेक सुली और नेतिरी के बेटे नेतेयम की मौत पर खत्म हुई थी। इस नई फिल्‍म में सुली परिवार जहां अपने एक सदस्य के जाने का दुख मनाता है, वहीं फायर कबीले के रूप में एक नया खतरा सामने आता है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर फिल्‍म के फर्स्‍ट रिएक्‍शन और रिव्‍यूज सामने आए हैं। यहाँ ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को एक ‘अल्‍टीमेट सिनेमैटिक एक्‍सपीरियंस’ बताया गया है। इतना ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय मीडिया समीक्षकों ने जेम्‍स कैमरून की फिल्‍म के विजुअल्‍स और इमोशन की भी जमकर तारीफ की है।

सोशल मीडिया पर फिल्म क्रिटिक कोर्टनी हॉवर्ड ने ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की तारीफ में लिखा, ‘यह फिल्‍म हमें याद दिलाती है कि मूवी थिएटर किसलिए बनाए गए थे। अद्भुत। तीन फिल्में करने के बाद भी, जेम्स कैमरून में अभी भी दम है। यह जबरदस्त और शानदार फिल्म है, जो आप पर इमोशनली भी असरदार है। एक शानदार कहानी। हर तरह से दमदार, शानदार और जबरदस्त। इसे देखते हुए लगता है कि मूवी थिएटर्स ऐसी फिल्‍मों के लिए ही बनाए गए थे।’

याद दिला दें कि कैमरून की ‘अवतार’ (2009) ने 2.923 डॉलर बिलियन (लगभग ₹224,480 करोड़) से अधिक और ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (2022) ने 2.32 बिलियन डॉलर (लगभग ₹180,975 करोड़) से अधिक की कमाई की थी। दोनों फिल्में दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से हैं।

डायरेक्‍टर जेम्‍स कैमरून ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘अवतार’ फ्रेंचाइजी का भविष्य इस ‘फायर एंड ऐश’ के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। डायरेक्टर ने शुरू में पांच ‘अवतार’ फिल्में बनाने की सोची थी। चौथी फिल्म का एक बड़ा हिस्सा पहले ही शूट कर लियाकिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *