जामुन ही नहीं इसके बीज में भी हैं अच्छी सेहत के कई राज़

जमुनी रंग का सुबूत देने वला मौसमी फल कई फायदों का मालिक भी है। ये ब्लड शुगर कंट्रोल के अलावा डायजेशन और दिल की सेहत तक के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

अकसर लोग नमक के साथ चटखारे लेकर इसका मज़ा लेते हैं। हालाँकि ज्यादातर लोग जामुन खाकर उसके बीज फेंक देते हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि जामुन के बीजों में भी कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को लाभ पहुंचा सकते हैं।

पुराने समय से आयुर्वेद में जामुन के बीजों को महत्वपूर्ण माना गया है लेकिन अब कई वैज्ञानिक रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि जामुन के बीज शरीर के लिए फायदेमंद हैं। जामुन के बीजों का उपयोग सुखाकर और पीसकर प्रयोग किया जाता है। अकसर लोग सुबह खाली पेट या गुनगुने पानी के साथ इसका चूरन लेते हैं। मगर ध्यान रहे कि इसके सेवन से पहले डायट एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

एक्सपर्ट का मानना है कि जामुन के बीजों में पॉलीफेनॉल, फ्लेवोनॉयड्स, टैनिन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। शरीर को मिलने वाले पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं की बेहतर सुरक्षा करते हैं और शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली मजबूत बनी रहती है। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में बनने वाले हानिकारक फ्री रेडिकल्स को हटाते हैं। दरअसल फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और समय से पहले बुढ़ापे और सूजन जैसी कई बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकते हैं।

दिल को स्वस्थ रखने में जामुन के बीज ख़ास भूमिका निभाते हैं। जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खून की नसों को नुकसान से बचाने में सहायक हैं। जामुन में पाया जाने वाला पोटैशियम शरीर में नमक और पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, जिससे दिल पर भी कम दबाव पड़ता है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी जामुन के बीज सहायक होते हैं। कई रिसर्च में पाया गया है कि जामुन के बीजों में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में शुगर बढ़ने की गति को धीमा करते हैं। खाना खाने के बाद उसमें मौजूद शर्करा खून में पहुंचती तब जामुन के बीज इस प्रक्रिया को थोड़ा धीमा करने में मदद करते हैं। यह खून में शुगर का स्तर अचानक बहुत तेजी से बढ़ने से रोकता है। मगर ध्यान रहे कि इसे डॉक्टर के परामर्श के बिना लेने की गलती न करें।

जामुन के बीज डायजेशन के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। इनमें पाया जाने वाला फाइबर भोजन को सही तरीके से पचाने में सहायता करता है। साथ ही यह आंतों की सफाई में भी मदद करता है और कब्ज की समस्या को कम करता है।

शरीर में होने वाली सूजन को भी जामुन के बीज कम करने में सहायक हैं। अकसर शरीर के अंदर लंबे समय तक हल्की सूजन से दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो सकती हैं। जामुन के बीजों में मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व इस सूजन को कम करने में सहायता करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *