मिस्र में बंदूकधारियों के हमले में पांच पुलिसकर्मी मरे

काहिरा। मिस्र में इजरायल और फलीस्तीनी गाजा पट्टी की सीमा से लगे उत्तरी शिनई प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने पांच पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। मिस्र के गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक हमला एरिस शहर में उस समय हुआ, जब पांच पुलिसकर्मी छुट्टी बिता कर अपने विभागीय कार्यालय की ओर लौट रहे थे। isis gunman

isis-gunmen-killइसी दौरान बंदूकधारियों ने उनके वाहन को रोका और उन पर गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिस्र में जुलाई 2013 में तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से बेदखल कर दिए जाने के बाद लगातार आतंकवादी घटनाएं बढ़ रही है।
सेना और मुर्सी के समर्थकों के बीच संघर्ष में करीब 1000 लोग मारे जा चुके हैं तथा हजारों लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
पिछले तीन सालों के दौरान सिनई द्वीप और अन्य प्रांतों में सरकार विरोधी गतिविधियों में सैंकडों सैनिकों एवं पुलिस कर्मियों को निशाना बना चुके हैं तथा इनमें से अधिकतर घटनाओं की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है।
# isis gunman

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *