इराक़:अबू बक्र अलबग़दादी का दाहिना हाथ धर दबोचा गया

इराक़ में अबू बक्र अलबग़दादी का दाहिना हाथ गिरफ़्तार हुआ।तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश का सरग़ना अबू बक्र अलबग़दादी का दाहिना साथ अबू ख़लदून गिरफ़्तार हो गया है।

उसे इराक़ी पुलिस ने सेना के सहयोग से देश के उत्तरी प्रांत कर्कूक के अलहवीजा इलाक़े में एक अपार्टमंट से गिरफ़्तार किया। वह अलहवीजा में जाली नाम शअलान अबीद के नाम से छिपा हुआ था। अबू ख़लदून बग़दाद के उत्तर में स्थित सलाहुद्दीन प्रांत में आतंकियों के सरग़ना के तौर पर सक्रिय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *