इराकी सैनिकों ने किया निमरूद पर फिर से किया कब्जा

बगदाद। इराकी सैनिकों ने ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध शहर ‘निमरूद’ को आतंकवादियों से मुक्त कराकर इस पर पुन: अपना कब्जा कर लिया है।
निमरूद पूरे प्राचीन मध्य पूर्व की राजधानी रहा था। iraq army

iraq-army-nimrud

यहां पर कई ऐतिहासिक स्थल हैं। दो वर्ष पहले उत्तरी इराक के इस शहर पर आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया था जिसके बाद इसे लूटा और तबाह कर दिया।

सेना ने एक बयान में बताया, “नौवीं हथियारबंद डिविजन के सैनिकों ने निमरूद शहर को पूरी तरह स्वतंत्र करा लिया है और यहां के इमारतों पर इराकी झंडे लहरा रहे हैं।” आतंकवादियों ने पिछले साल एक विडियाे फुटेज जारी किया था जिसमें उसे निमरूद के इमारतों और मूर्तियों को गिराने और स्थलों की खुदाई करते हुए दिखाया गया था।

नौवीं शताब्दि ईसा पूर्व में असीरिया के राजा असुर्णपाल द्वितीय के महल के प्रवेश द्वार पर बैलों और मानव के चेहरे की प्रतिमा लगी होती थी जिसे ‘लमास्सु’ कहा जाता था।

www.naqeebnews.com

# iraq army

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *