रील बनाते वक्त इंस्टा इन्फ्लूएंसर अन्वी की खाई में गिरने से मौत

रील की दुनिया में कुछ ख़ास बनाने का जूनून ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अन्वी कामदार के लिए जानलेवा साबित हुआ। अन्वी के साथ रील बनाते समय बड़ा हादसा हुआ और वह 300 फीट गहरी खाई में गिर गईं।

रील बनाते वक्त इंस्टा इन्फ्लूएंसर अन्वी की खाई में गिरने से मौत

सोशल मीडिया पर ट्रैवलिंग रील बनाने वाली इन्फ्लुएंसर अन्वी कामदार की 300 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है। शुरुआती रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में कुंभे झरने के दृश्यों को कैमरे में कैद करने के दौरान ये हादसा हुआ। हादसे में अन्वी अपनी जान गवां बैठी। अन्वी की उम्र केवल 27 साल की थी।


अन्वी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और लोकप्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 61 हजार फॉलोअर हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़,अधिकारियों ने बताया है कि अन्वी कामदार रील बनाने के दौरान 300 फीट गहरी खाई में गिर गईं। जानकारी से पता चला है कि अन्वी बीती 16 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंची थी।

आज सुबह साढ़े दस बजे अन्वी वीडियो रिकॉर्ड करते वक्त खाई में जा गिरीं। घटना के बाद सूचना मिलने पर स्थानीय अधिकारी बचाव दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

तटरक्षक बलों के साथ महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों से भी इस मामले में मदद मांगी गई। अन्वी को करीबी मनगांव तालुका सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक़ चार्टेड अकाउंट की पढ़ाई कर चुकी अन्वी कुछ समय के लिए एक कम्पनी में काम कर चुकी हैं। मुंबई की रहने वाली अन्वी फिलहाल कुंभे के झरने की शूटिंग के लिए अपने दोस्तों के साथ रायगढ़ पहुंची थीं, जहाँ ये हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *