मुंह धोने के लिए उपयोग किए जाने वाले कई फेस वॉश में हानिकारक तत्व होते हैं जो पूरे स्वास्थ्य और खासकर त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
अपनी अच्छी सेहत की खातिर अपने पसंदीदा फेशियल क्लींजर पर एक निगाह ज़रूर डालें और देखें कि इसमें किन तत्वों का मिश्र है। आपको इसमें मौजूद कई ऐसे तत्व नज़र आएंगे जिनपर आपने पहले ध्यान नहीं दिया होगा। सल्फेट से लेकर पैराबेन तक, कॉस्मेटिक इंडस्ट्री अपने उत्पादों में हर तरह के रसायन इस्तेमाल करती है।
इनमे कुछ फायदेमंद होते हैं लेकिन कुछ नुकसानदायक हो सकते हैं। कई आपके लुक के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं और शायद स्थिति को और भी खराब कर रहे हैं।
यहां कुछ सामान्य हानिकारक तत्वों के बारे में बताया जा रहा। फेस वॉश खरीदते समय अगर इन पर फोकस किया जाए तो सफाई के साथ सेहत का ख़याल भी रखा जा सकता है।
सल्फेट
यह झागदार फेस वॉश में पाया जाता है जो त्वचा के प्राकृतिक तेलों को हटा देता है, जिससे सूखापन और जलन हो सकती है। इसके अलावा यह मुँहासे और लालिमा को बढ़ावा दे सकता है, विशेष रूप से यह समस्या संवेदनशील त्वचा वालों को जल्दी असर करती है।
पैराबेंस
यह फेस वॉश की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए यह प्रिज़रवेटिव मिलाया जाता है। यह यह हार्मोन्स को प्रभावित कर सकता है तथा स्तन कैंसर से जुड़ा पाया गया है।
अल्कोहल
यह टोनर और मुँहासे की रोकथाम का दावा करने वाले विशिष्ट फेस वॉश में पाया जाता है। इससे अत्यधिक सूखापन और जलन हो सकती है। इसके अलावा यह तैलीय त्वचा को अधिक तेल उत्पादन के लिए बाध्य कर सकता है।
परफ्यूम
आकर्षक लगने वाली सुगंध भी सेहत के साथ त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। अधिकांश सुगंधित फेस वॉश से एलर्जी, त्वचा का लाल हो जाना और जलन जैसी समस्या हो सकती है।
फॉर्मेल्डिहाइड
यह तत्व कुछ जीवाणुरोधी और एंटी-एजिंग फेस वॉश में पाया जाता है। जानकारों के मुताबिक़, फेस वॉश में पाया जाने वाला यह तत्व कैंसर का खतरा पैदा कर सकता है।
ट्राइक्लोसन
फेस वॉश में इसका प्रयोग जीवाणुरोधी के रूप में किया जाता है। यह हार्मोनों को बाधित कर सकता है और एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया को सक्रिय कर सकता है।
पीईजी
क्रीमयुक्त फेस वॉश में पाया जाने वाला यह पदार्थ कैंसरकारी तत्वों से संदूषित हो सकता है तथा त्वचा की नमी भी छीन सकता है।
कृत्रिम रंग
यह रंगीन फेस वॉश में पाया जाता है जो त्वचा में जलन पैदा कर सकता है। इसमें भारी धातुएं हो सकती हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।