भारत में सैमसंग की ओर से एफ सीरीज ने नया फ़ोन लॉन्च किया है। यह नया मॉडल Samsung Galaxy F56 5G है। यह फोन महज़ 7.2mm चौड़ा है जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह 6 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड की सुविधा देगा।

इस बेहद स्लिम डिजाइन वाले फ़ोन की विशेषता इसके तीन रियर कैमरे हैं। इसके अलावा इसमें Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 6.7 इंच की डिस्प्ले है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
ग्रीन और वायलेट रंगों वाले इस इस फ़ोन की कीमत की शुरुआत 25,999 है। यह 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की सुविधा देता है। अगली कीमत वाला सेट 28,999 रुपये का है और इसमें 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इन कीमतों में बैंक डिस्काउंट के तहत करीब दो हज़ार रुपये तक की छूट हासिल की जा सकती है।
Samsung Galaxy F56 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 6.7 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Samsung ने इस फोन के साथ 6 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड का वादा किया है।
6.7 इंच वाले फुल HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले के अलावा Galaxy F56 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ Vision Booster टेक्नोलॉजी सहित गुरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस की सुरक्षा इस डिस्प्ले को और भी खास बना देती है।
इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1480 चिपसेट है, जो 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है
इस फ़ोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का HDR सेल्फी कैमरा है। कैमरा एप में AI फीचर्स जैसे ऑब्जेक्ट इरेजर और एडिट सजेशंस भी हैं। इस सेट में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा है जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है। इतना ही नहीं 2x जूम और 10-बिट HDR में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी इस फोन का हिस्सा है।
5,000mAh की बैटरी वाले Samsung Galaxy F56 5G में 45W फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा है। इसमें Samsung Wallet की Tap & Pay सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा सेट में Samsung Knox Vault जैसी सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी भी है।
