कनाडा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमित हेल्थ वर्कर्स काम करने को मजबूर

ओटावा : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से कनाडा में दिक्कत बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ कनाडा में कोरोना संक्रमित हेल्थ वर्कर्स से भी काम लिया जा रहा है। कनाडा के क्यूबेक प्रांत में ओमिक्रोन से बुरा हाल है। 28 दिसंबर को इस प्रांत में 12,833 नए कोरोनो वायरस रिपोर्ट किए गए हैं। यह कोरोना महामारी के दौरान कनाडा में किसी भी प्रांत में एक दिन में सबसे अधिक केस हैं।

कनाडा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमित हेल्थ वर्कर्स काम करने को मजबूर

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक़ मरीज़ों की वास्तविक संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि स्क्रीनिंग सेंटर पर भारी भीड़ जुटी हुई है। ऐसे में कई लोग घर पर रैपिड टेस्टिंग किट का इस्तेमाल कर रहे हैं। महामारी से संबंधित अस्पताल में भर्ती में बढ़ोतरी होने से हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर का बुरा हाल है।

कोरोना वायरस से प्रभावित इस प्रदेश में कोविड से संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारी भी काम करने में लगे हुए हैं। क्यूबेक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री क्रिश्चियन ड्यूब ने कहा है कि हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं बचा है। कुछ जरूरी कर्मचारियों को ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के कारण कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी काम करने की इजाजत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *