नेपाल सीमा से लगे बाजारों से नमक गायब

बलुवाकोट। नेपाल से लगे भारतीय बाजारों से नमक गायब हो चुका है। बलुवाकोट बाजार में तो किसी भी दुकान में नमक नहीं मिल रहा है। एकाएक नमक गायब होने से लोग परेशान हैं। शनिवार की दोपहर तक जिले में सभी स्थानों पर हालात सामान्य थे। indo nepal

indo nepal salt

जिला मुख्यालय को छोड़ कर जिले के सभी बाजारों में नमक सहज उपलब्ध था। जिला मुख्यालय में अलबत्त्ता नमक को लेकर अफवाह के चलते लोग अधिक नमक खरीद रहे थे। सायं होते होते नेपाल से लगे छोटे -छोटे बाजारों में नमक गायब होने लगा। बलुवाकोट जैसे बाजार में नमक देखने को नहीं मिल रहा है। दुकानदार ग्राहकों को बैरंग लौटा रहे हैं। सीमांत के बाजारों से नमक गायब होने पर धारचूला व्यापार मंडल अध्यक्ष और जिपं सदस्य बीएस थापा द्वारा वाहनों में माइक लगाकर लोगों को नमक को लेकर परेशान नहीं होने की मुनादी की जा रही है। वहीं प्रशासन भी इस मामले को लेकर सक्रिय हो गया है।

www.naqeebnews.com

# indo nepal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *