इंडिगो एयरलाइन में ऑपरेशनल समस्या के चलते सैकड़ों उड़ने रद्द हो जाने से यात्रिओं में आक्रोश है। गुरुवार को एयरलाइन ने फ्लाइट्स कैंसिल करने के मामले में रिकॉर्ड ही बना दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिन यानी 4 नवंबर को पूरे देश में इंडिगो की 550 फ्लाइट्स कैंसिल होने की खबर है। इनमें से सबसे अधिक संख्या में दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद रूट की उड़ने थी, जिनकी संख्या 191 बताई जा रही है। एयरपोर्ट्स पर इतने बड़े स्तर पर उड़ानें रद्द होने से यात्रिओं में आक्रोश है। इस पर एयरलाइन द्वारा एक बयान जारी किया गया है।
लखनऊ एयरपोर्ट पर अनियमितता के चलते हंगामी हालत रहे। यात्रियों ने उड़ानों में देरी के कारण नाराजगी जताई और इंडिगो के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही इन यात्रिओं की शिकायत थी कि एयरलाइन की ओर से कोई अपडेट नहीं या किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी गई है।
अपने बयान में इंडिगो एयरलाइन ने आगे कहा कि हम अपने कस्टमर्स को उनकी शेड्यूल्ड फ्लाइट्स में किसी भी बदलाव के बारे में बताने के साथ उन्हें सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट जाने से पहले स्टेटस चेक कर लें। यात्रियों को होने वाली इस समस्या पर इंडिगो ने अफसोस जाततय है और खा है कि कंपनी जल्द से जल्द अपने ऑपरेशन्स को ठीक करने पर फोकस कर रही है।
बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से इंडिगो एयरलाइन ऑपरेशनल दिक्कतों का सामना कर रही है। पिछले महीने नवंबर में एयरलाइन की 1,232 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं और कई फ्लाइट्स में बहुत ज्यादा देरी हुई।
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस मामले में जांच शुरू करने की बात कही है। इसने एयरलाइन से ऑपरेशन में भारी गिरावट के पीछे के कारण बताने को कहा। नवंबर महीने में तेजी से फ्लाइट कैंसिल होने और देरी पर सिविल एविएशन बॉडी ने एयरलाइन से इसके पीछे के सही कारण बताने की बात कही है।














