लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में सजा शाहरुख और काजोल का ब्रॉन्ज स्टैच्यू

यश राज फिल्म्स की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के तीस पूरे हो गए। इस बेमिसाल फिल्म को और भी यादगार बनाने के लिए लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन के ब्रॉन्ज स्टैच्यू को लॉन्च किया गया।

लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में सजा शाहरुख और काजोल का ब्रॉन्ज स्टैच्यू

बॉलीवुड किंग शाहरुख़ ने इसे दुनिया भर में फिल्म को मिले प्रेम को महसूस किया जाने वाले गर्व बताया और कहा, ‘मैं यह पल पूरी डीडीएलजे टीम, निर्देशक आदित्य चोपड़ा और यश राज फिल्म्स परिवार के साथ शेयर करना चाहता हूं। यह पल मैं कभी नहीं भूलूंगा।’

पिछले तीन दशकों से साउथ एशियाई कम्यूनिटीज़ इस फिल्म के जबरदस्त कल्चरल इम्पैक्ट का जश्न मनाती रही है। लॉन्च कियाजाने वाला स्टैच्यू फिल्म के लीड किरदार राज और सिमरन को उनके आइकॉनित पोज़ में है। ऐसा पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म को लीसेस्टर स्क्वायर में स्टैच्यू के तौर पर सम्मानित किया गया है।

भारत और ब्रिटेन के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता यह आयोजन में इन दोनों सितारों के अलावा यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी और हार्ट ऑफ लंदन बिज़नेस अलायंस की चीफ एग्जक्यूटिव रोज मॉर्गन मौजूद रहे।

शाहरुख़ ने इस फिल्म को अपनी पहचान का हिस्सा बताते हुए इस आयोजन को दिल को छूने वाला पल बताया। शाहरुख खान ने इस अवसर पर कहा कि डीडीएलजे एक सच्चे दिल से बनाई गई फिल्म थी। उनके मुताबिक़, वह लव स्टोरी की एक ऐसी कहानी कहना चाहते थे जो बाधाओं को पार कर जाए और दुनिया को दिखाए कि प्यार दुनिया को बेहतर बना सकता है। आगे उन्होंने कहा कि शायद यही वजह है कि डीडीएलजे का प्रभाव तीस वर्षों से कायम है।

इस सम्मान पर अपनी बात रखते हुए काजोल ने भी कहा, ‘यकीन नहीं हो रहा कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 30 साल बाद भी इतना प्यार पा रही है। लंदन में स्टैच्यू का लॉन्च होते देखना ऐसा था जैसे हम अपने इतिहास का एक हिस्सा फिर से जी रहे हों, एक ऐसी कहानी जिसने पीढ़ियों का सफर तय किया है।’

इस आयोजन पर गर्व करते हुए शाहरुख़ ने कहा, ‘मैं यूनाइटेड किंगडम के लोगों और हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस अलायंस का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने डीडीएलजे का सम्मान किया और हमें इस तरह अमर किया। यह भावुक कर देने वाला पल है, जिसने कई यादें ताजा कर दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *