श्रीलंका के ईंधन संकट पर भारत की 50 करोड़ डॉलर की तत्काल मदद

कोलंबो: श्रीलंका इस समय वित्तीय संकट से गुज़र रहा है। ऐसे में भारत ने ईंधन खरीद के वित्तपोषण के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने की घोषणा की है। वित्तीय संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को तेल की खरीद के लिए फौरी राहत की जरूरत को देखते हुए भारत ने यह सुविधा देने का ऐलान किया।

श्रीलंका के ईंधन संकट पर भारत की 50 करोड़ डॉलर की तत्काल मदद

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी। भारत ने श्रीलंका को पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार पर भारत के एक्जिम बैंक और श्रीलंका सरकार की तरफ से हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे और भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले भी मौजूद थे।

उच्चायोग ने बताया कि इस ऋण सुविधा के साथ ही भारत की तरफ से श्रीलंका को दिया गया कुल वित्तीय समर्थन बढ़कर चार अरब डॉलर हो गया है। हाल ही में भारत ने श्रीलंका को 90 करोड़ डॉलर का विदेशी मुद्रा सहयोग दिया था।

श्रीलंका ने एक दिन पहले ही भारत की सार्वजनिक तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से 40,000 टन पेट्रोल और इतना ही डीजल खरीदने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *