हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब जीतकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर गई भारतीय टीम

भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को धमाकेदार अंदाज में पटखनी दी है और चौथी बार हॉकी एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम इस पूरे मैच में कोरियाई टीम पर भारी पड़ी है।

हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब जीतकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर गई भारतीय टीम

भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को हराकर हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है। इतना ही नहीं भारत ने अगले साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और टीम एक भी मैच नहीं हारी। टीम ने फाइनल में एकतरफा जीत हासिल की।

सुखजीत सिंह ने मुकाबले की शुरुआत में ही भारतीय टीम की तरफ से चंद सेकेंड के अंदर ही गोल करते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद आक्रामक रुख अपनाते हुए भारतीय प्लेयर्स ने गेंद को ज्यादातर समय अपने पास रखा। साउथ कोरिया की भारत के आगे दबाव में रही।

भारतीय टीम की तरफ से दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में गोल किया और अपनी टीम की लीड को दोगुना कर दिया। भारत ने इस गोल के बाद भी अटैक जारी रखा और स्थिति यह रही कि साउथ कोरिया के खिलाडी गोल करने का मौका तलाशते रहे मगर कामयाब न हो सके।

भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने इसी क्वार्टर के अंत में अपना दूसरा गोल किया। हालाँकि इस बीच भारतीय खिलाड़ी संजय को ग्रीन कार्ड मिला था। इस कारण तीसरे क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम 10 प्लेयर्स के साथ उतरी।

भारत के लिए चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने 49वें मिनट में गोल किया और भारत की बढ़त 4-0 की दिला दी। कोरियाई प्लेयर्स इस मैच में उम्मीद हारे नजर आए हालाँकि 50वें मिनट में सोन दियान ने एकमात्र गोल करते हुए अपनी टीम को राहत का पल ज़रूर दिया मगर तब तक मैच 4-1 से भारत नेभारत के पाले में आ चुका था।

इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप का खिताब चौथी बार जीता है। भारत इससे पहले साल 2017, 2007 और 2003 में हॉकी एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *