भारतीय स्टार्टअप ‘कोयल’ की साउंड से वीडियो तक उड़ान

दिल्ली के गौरी और मेहुल ने एक कारनामा किया है। वह यह है कि दोनों ने ‘कोयल एआई’ नामक एक स्टार्टअप शुरू किया है। इसकी मदद से आवाज को तुरंत वीडियो में बदला जा सकता है।

भारतीय स्टार्टअप ‘कोयल’ की साउंड से वीडियो तक उड़ान

गौरी और मेहुल भाई-बहन हैं और दोनों के बनाए इस एआई प्लेटफॉर्म से वीडियो बनाना आसान और सस्ता हो गया है। उनका बनाया ‘कोयल’ छोटे म्यूजिशियन के अलावा टीचर, यूट्यूबर, पॉडकास्टर और बिजनेस ओनर्स जैसे क्रिएटर्स के लिए बहुत उपयोगी है।

यह प्लेटफॉर्म वॉइस को वीडियो में बदलकर कहानी कहने को इतना आसान बना सका है कि जिस वीडियो बनाने में पहले कई सप्ताह लग जाते थे, अब उसी काम को मिनटों में किया जा सकता है।

वीडियो बनाने के काम को आसान बनाने के लिए दोनों ने ‘कोयल’ की शुरुआत की है। ‘कोयल’ नाम कोयल की उस सुरीली आवाज़ के कारण लिया गया है जो सबका दिल जीत लेती है।

इसकी मदद से किसी भी गीत को रिकॉर्ड करने के बाद पॉडकास्ट बनाइए या बस एक छोटा-सा वॉइस नोट बोल दीजिए। ‘कोयल’ मिनटों में उससे पूरा वीडियो बना देगा। इतना ही नहीं वीडियो में किरदारों के साथ उनकी मूवमेंट, लिप-सिंक और एनीमेशन भी शामिल हो जाएगा।

इन लोगों ने मुश्किल चुनौतियों का सामना करते हुए दो साल तक लगातार रिसर्च और एक्सपेरिमेंट्स के बाद इसे अंजाम दिया है। इसके लिए ऐसे कैरेक्टर्स बनाए जो स्वाभाविक लगें साथ ही एक ही सीन में कई लोगों को बातचीत करते हुए दिखाया गया है।

इसकी मदद से सोशल मीडिया क्लिप्स से लेकर लंबी वेब सीरीज़ बनाना मुमकिन है। हालाँकि अभी ‘कोयल’ संगीत कंपनियों, पॉडकास्ट क्रिएटर्स और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म्स के साथ प्रोजेक्ट्स कर रहा है। यह गानों से लेकर वीडियो सीरीज़ और एजुकेशन टेक तक, हर क्षेत्र में काम कर रहा है।

पहले जिस वीडियो को बनाना महंगा होने के साथ एक लम्बा काम था, अब वही कोयल की बदौलत किफ़ायत के अलावा समय बचाने वाला भी हो गया है। गौरी और मेहुल इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं और भविष्य में इसे लेकर और भी बेहतर तरीके से और बड़े पैमाने पर किए जाने की उम्मीद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *