सोनम कपूर के मौन समर्थन के बाद और गहराया गुरु रंधावा के नए गाने पर विवाद

सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा को अपने नए गाने के वीडियो में स्कूली छात्रा के वेश में अभिनेत्री को बोल्ड डांस करते हुए दिखाए जाने पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अब इस आलोचना में सोनम कपूर का नाम भी शामिल हो गई हैं। ।

सोनम कपूर के मौन समर्थन के बाद और गहराया गुरु रंधावा के नए गाने पर विवाद

सोशल मीडिया यूज़र्स और आलोचकों ने आरोप लगाया है कि म्युज़िक वीडियो में एक स्कूली छात्रा को गलत तरीके से दिखाते हुए शिक्षक-छात्र के रिश्ते को अनुचित और रोमांटिक तरीके से दर्शाया गया है।

वीडियो में गुरु रंधावा को एक फोटोग्राफी टीचर के रूप में दिखाया गया है जो क्लास की एक ग्रुप फोटो लेने का इंतज़ार कर रहा है। इसी बीच अभिनेत्री अंशिका पांडे स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर आती हैं और एक ऐसा डांस करती हैं, जिस पर गुरु मंत्रमुग्ध नज़र आते हैं। बाद में अंशिका साधारण कपड़ों में बोल्ड डांस करती हैं।

गाने के वीडियो में स्कूली छात्रा के बोल्ड डांस की कीमत गायक को उस वक़्त चुकानी पड़ी जब सोशल मीडिया यूज़र्स की कड़ी प्रतिक्रिया मिलने लगी। हालाँकि गायक की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अभिनेत्री सोनम कपूर ने गुरु रंधावा के गाने के विवादास्पद वीडियो को लेकर चल रहे सोशल मीडिया अभियान के एक पोस्ट को लाइक करके उसका चुपचाप समर्थन किया है, जिसे प्रशंसक एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह सवाल भी उठ रहा है कि जब पूरे देश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर बहस चल रही है, तो ऐसी सामग्री को रिलीज़ करने की अनुमति कैसे दी गई।

यूज़र्स का कहना है कि गुरु रंधावा ने न सिर्फ स्कूल की लड़कियों को ‘सेंशुलाइज’ किया बल्कि उनकी अलग-अलग शराब ब्रांड से तुलना भी की है। ऐसे में कई महिलाओं ने सिंगर पर जवान लड़कियों को गलत दिखाने का आरोप भी लगाया है।

वहीँ कुछ यूज़र्स का कहना है कि वीडियो सिर्फ गलत विचारों को बढ़ावा देता है। इन लोगों के मुताबिक़, म्यूजिक वीडियो में दिख रही सभीं महिलाएं एडल्ट हैं, जो स्कूल की लड़कियों की भूमिका निभा रही हैं।

सोनम कपूर के मौन समर्थन के बाद यह विवाद और गहरा गया है। बढ़ते जन दबाव के साथ, अब सबकी निगाहें गुरु रंधावा और उनकी टीम पर टिकी हैं कि वे इस आलोचना के जवाब में क्या रुख अपनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *