बीबीसी की 100 सशक्त महिलाओं में भारतीय फोटोग्राफर आरती कुमार राव

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने 2023 के लिए दुनिया भर की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है।

बीबीसी की 100 सशक्त महिलाओं में भारतीय फोटोग्राफर आरती कुमार राव

बीबीसी ने इन सशक्त और प्रेरणादायक हस्तियों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए उनकी योग्यता की सराहना की ज़िम्मेदारी निभाई है। इस सूचि में भारत की आरती कुमार राव ने बतौर फ़ोटोग्राफ़र अपनी जगह बनाई है।

फ्रीलांस फ़ोटोग्राफ़र, लेखक और नेशनल ज्योग्राफ़िक एक्सप्लोरर आरती कुमार राव जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले बदलावों का दस्तावेज़ तैयार करती हैं।

पूरे दक्षिण एशिया में काम करते हुए वह इसका ब्योरा तैयार करती हैं कि कैसे तेज़ी से घटते भूगर्भ जल, प्राकृतिक क्षेत्रों की बर्बादी और उद्योग के लिए भूमि अधिग्रहण के कारण जैव विविधता को हानि पहुँचती है।

बीबीसी की 100 सशक्त महिलाओं में भारतीय फोटोग्राफर आरती कुमार राव

ये ब्यौरा बताता है कि किस तरह से आम ज़मीन का दायरा सिमटता है और इसके नतीजे में लाखों लाखों लोगों का विस्थापन होने के अलावा कई जीव भी विलुप्त हो जाते हैं।

भारतीय उप-महाद्वीप में काम करते हुए आरती ने हर चप्पे चप्पे तक अपनी आपहुंच बनाने की कोशिश की है। इसके लिए वह बीते एक दशक से अपनी लगातार सेवाएं जारी रखे हैं। आरती के प्रयास पर्यावरणीय बर्बादी आजीविका और जैव विविधता को प्रभावित करने वाले दस्तावेज़ उपलब्ध कराते हैं।

अपनी इस पड़ताल के दौरान आरती की लिखी किताब ‘मार्जिन लैंड: इंडियाज़ लैंडस्केप्स ऑन द ब्रिंक’ बेहद कठोर पर्यावरण वाले क्षेत्रों में रहने वालों के अनुभव को बताती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *