गाजा के पक्ष में पोस्ट करने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस को फिल्म से ही निकाल दिया

सोशल मीडिया पर फिलिस्तीन समर्थक पोस्ट के लिए मैक्सिकन अभिनेत्री मेलिसा ब्रेरा को हॉलीवुड फिल्म से निकाल दिया गया है।

गाजा के पक्ष में पोस्ट करने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस को फिल्म से ही निकाल दिया

मैक्सिकन अभिनेत्री मेलिसा ब्रेरा को अपनी फिलिस्तीन समर्थक पोस्ट का बड़ा खामियाज़ा भुगतना पड़ा है। गाजा में उत्पीड़ित फिलिस्तीनियों के समर्थन पर अमरीकी कंपनी स्पाईग्लास ने एक्ट्रेस को स्क्रीम 7 के सीक्वल से हटा दिया है।

फिल्म के सीक्वल से एक्ट्रेस को बाहर किए जाने के बाद उनके फैंस नाराज हो गए, फैंस ने सीक्वल का बहिष्कार करने का भी ऐलान कर दिया।

मेलिसा ब्रेरा ने सोशल मीडिया पोस्ट में इजरायली अत्याचारों की निंदा करते हुए कहा कि इजरायल गाजा में नरसंहार कर रहा है।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस ने कहा कि गाजा के साथ इस वक्त एक कंसंट्रेशन कैंप की तरह व्यवहार किया जा रहा है, जहां बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, लोगों ने अभी भी इतिहास से कुछ नहीं सीखा है, लोग ये सब चुपचाप देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *