जम्मू। एलओसी (LoC) पर पुंछ सेक्टर में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच मिनी युद्ध आज दूसरे दिन भी जारी रहा। इसे मिनी युद्ध का नाम इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि पिछले 48 घंटों से दोनों पक्ष तोपखानों का इस्तेमाल कर रहे थे। पाक सेना के कई बंकरों तथा सीमांत चौकियों को तबाह हुई और उस पार दर्जनभर पाक सैनिक धराशायी भी हुए हैं।
गोलाबारी में भारत का 1 जवान शहीद हुआ और इस ओर सेना का एक जवान शहीद हो चुका था तथा मेजर समेत तीन जवान और 4 नागरिक गंभीर रूप से जख्मी हुए।
पाक सेना परसों रात से ही पुंछ के मेंढर और बालाकोट सेक्टर में गोलाबारी कर रही है। पाकिस्तानी सेना की ओर से एलओसी पर की गई गोलाबारी का करारा जवाब देते हुए सेना ने उसकी आधा दर्जन से अधिक चौकियों को तबाह कर दिया है। जवाबी कार्रवाई में कम से कम 10-12 सैनिक भी मारे गए हैं।
रविवार शाम करीब 4 बजे सीमा पार से की गई गोलाबारी में भारतीय सेना के 2 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पाकिस्तानी चौकियों से उठता धुएं का गुबार पुंछ शहर तक देखा गया। इस बीच शनिवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया, जबकि मेजर समेत तीन अन्य जवान घायल हुए थे।
सैन्य प्रवक्ता ले कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि शहीद जवान नायक राजीव सिंह शेखावत था। वह राजस्थान का रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि सिपाही सोयम सिंह व आजाद सिंह घायल हुए हैं। मेजर की पहचान नहीं बताई गई है। नागरिक भी जख्मी हुए हैं।