कानपुर में CAA के खिलाफ़ विरोध कर रहे लोगों को जबरन हटाया

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के चमनगंज के मोहम्मद अली पार्क में CAA के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को पुलिस ने लाठीचार्ज करके पार्क खाली करा लिया है।

कानपुर के चमनगंज के मोहम्मद अली पार्क में पुलिस ऐक्शन। शनिवार को धरना खत्म होने के बाद भी कुछ लोग दे रहे थे धरना। पुलिस और भीड़ आमने सामने। हालात तनावपूर्ण
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, पुलिस और भीड़ के आमने-सामने हो जाने से माहौल तनावपूर्ण बन गया है।

कानपुर के चमनगंज के मोहम्मद अली पार्क में पुलिस ऐक्शन। शनिवार को धरना खत्म होने के बाद भी कुछ लोग दे रहे थे धरना। पुलिस और भीड़ आमने सामने। हालात तनावपूर्ण 

 

मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर के मोहम्मद अली पार्क में 20 दिन से नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था। शनिवार को यहां धरना खत्म करने का ऐलान कर दिया गया था।

आज बाबू पुरवा क्षेत्र एवं मोहम्मद अली पार्क स्थलों के धरने को शांतिपूर्वक समाप्त किए जाने हेतु मैं विशेषकर वहां पर महिलाओं, पुलिस/जिला प्रशासन का आभारी हूं। मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा इस हेतु प्रदेश स्तर की वीडियो क्रांफेंसिंग में जनपद कानपुर नगर के प्रशासन की सराहना की गई है।

लेकिन इसके बाद भी 100 से अधिक लोग यहां डटे रहे। पुलिस ने रात में उन्हें पार्क खाली करने को कहा था। सुबह करीब 5 बजे स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करके उन्हें पार्क से बाहर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *