ग़ज्ज़ा पट्टी पर इस्राईली लड़ाकू विमानों की बमबारी

इस्राईली लड़ाकू विमानों ने सोमवार को सुबह तड़के फ़िलिस्तीनी ग़ज्ज़ा पट्टी पर बमबारी की है।सूत्रों के अनुसार, इस्राईली लड़ाकू विमानों ने ग़ज्ज़ा पट्टी के दक्षिण में स्थित ख़ान यूनुस के पश्चिमी इलाक़े पर बमबारी की है।इसके अलावा, इस्राईल ने ग़ज्ज़ा पट्टी के उत्तर में जबालिया पर भी गोलाबारी की है।

इन हमलों में पहुंचने वाले जानी व माली नुक़सान के बारे में तुरंत रूप से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

इस्राईली सेना ने दावा किया है कि यह हमले ग़ज्ज़ा से फ़ायर किए जाने वाले रॉकेटों के जवाब में किए गए हैं।

पिछले कुछ हफ़्तों के दौरान इस्राईल ने कई बार ग़ज्ज़ा पट्टी पर बमबारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *