चौथा टेस्टः बारिश के कारण नहीं हो सका खेल, टीम इंडिया की नंबर वन रैंकिंग खतरे में

त्रिनिदाद। क्वींस पाकर्ट ओवल के मैदान की आउटफील्ड खराब होने से भारत और वेस्ट इंडीज के बीच चौथे और अंतिम टैस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन भी खेल नहीं हो पाया जिससे इस मैच के ड्रा होने और विराट कोहली की टीम के आइसीसी रैंकिंग में नंबर एक से हटने की पूरी संभावना बन गई है। इस मैच में केवल पहले दिन कुछ समय के लिए खेल हो पाया। उस दिन भी केवल 22 ओवर डाले गए जिनमें वेस्ट इंडीज ने दो विकेट पर 62 रन बनाए हैं।इस मैच में केवल पहले दिन कुछ समय के लिए खेल हो पाया।

team india

उस दिन भी केवल 22 ओवर डाले गए जिनमें वेस्ट इंडीज ने दो विकेट पर 62 रन बनाए हैं। इसके बाद अगले दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। रविवार की सुबह से धूप खिली थी लेकिन आउटफील्ड काफी गीली थी और इसलिए खिलाड़ियों ने होटल में ही रुके रहना उचित समझा। स्थानीय समयानुसार दोनों अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय कोच अनिल कुंबले और वेस्ट इंडीज के कोच फिल सिमन्स के साथ चर्चा की और फिर दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी।

यह मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण भारत को सबसे अधिक नुकसान होगा क्योंकि उसका टैस्ट क्रिकेट में नंबर एक का स्थान दांव पर लगा हुआ है। श्रीलंका की आस्ट्रेलिया पर 3-0 की जीत से भारत हाल में ही नंबर एक पर काबिज हुआ लेकिन उसे अपनी रैंकिंग बरकरार रखने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना था जिसकी अब संभावना नहीं रह गई है।
इस मैच के ड्रा होने पर भारत को दो रेटिंग अंकों का नुकसान होगा और उसके 110 अंक रह जाएंगे और पाकिस्तान की टीम पहली बार नंबर एक टैस्ट टीम बन जाएगी। पाकिस्तान के अभी 111 अंक हैं। आस्ट्रेलिया 108 अंक के साथ तीसरे और इंग्लैंड (108) चौथे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *