अगले माह तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे नेपाल के पीएम प्रचंड

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड 15 सितंबर को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा होगा। उच्चपदस्थ सूत्रों ने रविवार को प्रचंड की यात्रा की पुष्टि की।

Prachand nepal 1

हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही उनसे मिलने आए उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बिमलेंद्र निधि के जरिये प्रचंड को भारत यात्रा का न्योता दिया था।

मोदी ने प्रचंड के नेतृत्व में नेपाल की नई सरकार को शुभकामनाएं और बधाई भी प्रेषित कीं। निधि ने मोदी को नेपाल के ताजा घटनाक्रम पर जानकारी दी। दूतावास के सूत्रों के अनुसार, प्रचंड के विशेष दूत के तौर पर भारत यात्रा पर गए निधि ने यात्रा के बारे में भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *