बाढ़ से मचा हाहाकार, यूपी, बिहार में हाल बेहाल

 

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों पर बारिश और बाढ़ का कहर बरपा हुआ है। बाढ़ प्रभावित राज्यो में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, असम, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और झारखंड मुख्यतौर से शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में भारी बाढ़ से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य राज्यों में भी मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

flood 2

बाढ़ की वजह से लोग अपने घरों से पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। पेयजल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था ठप्प हो चुकी है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए सेना को भी लगाया गया है। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम को बुलाई गई हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हो रही बारिश से पानी घरों और दुकानों में पहुंच गया है। सड़क पर सैलाब हो गया है वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अस्सी घाट समेत शहर के सभी 84 घाट पानी में डूब चुके हैं। गंगा का पानी घाटों को पारकर सड़कों पर आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *