कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बीते दो दिन से अवकाश के कारण रुकी हुई थी। राहुल गांधी के नेतृत्व में अवकाश के बाद आज कर्नाटक के मांड्या जिले में ये फिर शुरू हुई। इस यात्रा में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी शिरकत की।
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष व राज्य के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार इस यात्रा को लेकर बहुत आशावान दिखे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विजयादशमी के बाद अब राज्य में कांग्रेस की विजय होगी।
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गाँधी की शिरकत पर कहा कि विजयादशमी के बाद अब राज्य में कांग्रेस की विजय होगी। हम राज्य में सत्ता में आ रहे हैं।
कर्नाटक: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए निकलीं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन की शुरुआत मांड्या ज़िले के बेल्लार से की है। pic.twitter.com/J97ObVSFL3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2022
आगे उन्होंने बताया कि हम राज्य में सत्ता में आ रहे हैं और भाजपा की दुकान बंद होने वाली है। साथ ही पूर्व मंत्री शिवकुमार बोले कि हमें गर्व है कि सोनिया गांधी राज्य की सड़कों पर उतरी हैं।