‘सभी भारतीयों का है भारत’- राहुल गांधी के बयान पर बोले ओवैसी

नई दिल्ली: राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ एक रैली आयोजित की गई थी। रैली में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये देश हिंदूओं का देश है हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज इस देश में महंगाई, दर्द, दुख है तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष के इस बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर जवाब दिया है।

'सभी भारतीयों का है भारत'- राहुल गांधी के बयान पर बोले ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने जवाब में लिखा- “राहुल गांधी और कांग्रेस ने हिंदुत्व के लिए जमीन तैयार की है। अब वे बहुसंख्यकवाद की फसल काटने की कोशिश कर रहे हैं। हिंदुओं को सत्ता में लाना 2021 में एक ‘धर्मनिरपेक्ष’ एजेंडा हो गया है। वाह! भारत सभी भारतीयों का है। अकेले हिंदू का नहीं है। भारत सभी धर्मों के लोगों का है और उन लोगों का भी जो धर्म में विश्वास नहीं रखते।”

बता दें राहुल गांधी ने अपने इस बयान के बाद उन्होंने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि हिंदुत्ववादी ये सुनकर मुझपर वार करेंगे। कर लो, मैं नहीं डरता।

अपने संबोधन में राहुल गांधी यह भी कहा कि देश की आज जो हालत है, शायद पहले कभी नहीं रही। पूरा धन चार, पांच पूंजीपतियों के हाथ में है। उन्होंने कहा कि देश के सभी संस्थाएं एक संगठन के हाथ में ह। देश को जनता नहीं चला रही है। देश को तीन चार पूंजीपति चला रहे हैं, और हमारे प्रधानमंत्री जी उनका काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *