बिहार में किसानों का अनिश्चिकालीन धरना शुरू

पटना: कृषि कानूनों के विरोध में आज से बिहार में भी किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया।


अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले पटना के गर्दनीबाग में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार से आरम्भ हो गया है। इसमें सैंकड़ो की संख्या में किसानों की भागीदारी हो रही है। सभी जिला मुख्यालयों और प्रखंड मुख्यालयों पर भी किसान धरना चल रहा है।

धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा कि आज बिहार में धान खरीदने की बजाय किसानों की पिटाई की जा रही है, जो निंदनीय है। एक तो बिहार में धान की खरीद इक्के- दुक्के पंचायतों में हो रही है, दूसरी और धान के वाजिब दाम देने से प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के अध्यक्ष इनकार कर रहे हैं ।

सिवान ज़िला के दरौली प्रखंड के दोन पंचायत में किसानों से एक ट्रैक्टर धान की तौल करा ली गयी और तब जाकर कहा कि सरकारी दर नही मिलेगा। किसान ने उत्तर में कहा कि तब वे धान नही बेचेंगे। इस पर किसान की बर्बर पिटाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *