प्रशासन विभाग ने इस साल के अवकाश कैलेंडर में संशोधन करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर घोषित कार्यकारी अवकाश की तिथि में बदलाव किया है।इस बदलाव के तहत श्री गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस अब 25 नवंबर मंगलवार को होगा।

इस नए आदेश के अनुसार, 25 नवंबर को पूरे प्रदेश में कार्यकारी आदेश के अंतर्गत अवकाश घोषित किया जाता है। इसके लिए अवकाश सूची में आवश्यक संशोधन किया गया है। चूंकि सचिवालय प्रशासन की अवकाश सूची में यह र्निबंधित अवकाश है, इसलिए यहां पर 25 को भी र्निबंधित अवकाश रहेगा।
आदेश में कहा गया है कि 17 दिसम्बर 2024 के प्रस्तर-2 में कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत दर्शित अवकाश सूची में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है। पूर्व घोषित अवकाश कैलेंडर में यह छुट्टी 24 नवंबर को दी गई था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासन स्तर पर विचार के बाद यह बदलाव किया गया है।
प्रत्येक वर्ष देशभर में 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर की शहादत को स्मरण किया जाता है। दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में इस दिन लाखों श्रद्धालु पहुंचकर गुरु के बलिदान को नमन करते हैं। इसी ऐतिहासिक घटना का सम्मान करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष अवकाश को अब 25 नवंबर को मान्य किया है, ताकि शहीदी दिवस से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम निर्बाध रूप से संपन्न हो सकें।
