देखते ही देखते कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोवर्स हुए 11 मिलियर्स

महज़ एक मज़ाक के साथ शुरू होने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’इस समय एक दिलचस्‍प ट्रेंड बन चुकी है। मात्र छह दिनों में इसके फॉलोवर्स की संख्या 11 म‍िल‍ियन से ज़्यादा हो गए हैं। इस पार्टी ने फॉलोवर्स के मामले में सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी को पीछे छोड़ दिया है।

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी की बुनियाद डालने वाले अभिजीत दिपके, आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया रणनीतिकार हैं। अभिजीत दिपके ने 16 मई को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर इस दल का अकाउंट बनाया था।

इसकी लोकप्रियता को राजनीतिक पार्टी न सही, एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन के रूप में देखा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि महज छह दिन में इस ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के 11.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। जिससे यह चर्चा तूल पकड़ रही है कि इसने सोशल मीडिया पर समर्थन के मामले में भारतीय जनता पार्टी के 8.7M फॉलोअर्स की संख्‍या को भी पछाड़ दिया है।

वहीँ एक और दिलचस्‍प बात यह देखने को मिल रही है कि आम यूजर्स के साथ ही इस पार्टी को सेलेब्‍स का भी साथ मिल रहा है। कुछ ऐसे ही नामों का ज़िक्र करें तो एक्टिविस्ट और ऐक्ट्रेस दीया मिर्जा के अलावा कोंकणा सेन शर्मा, अनुराग कश्‍यप, फातिमा सना शेख, ईशा गुप्ता, उमर रियाज, उर्फी जावेद जैसे बड़े नाम भी इसे फॉलो कर रहे हैं।

इंस्‍टाग्राम पर किस राजनीतिक पार्टी के फॉलोअर्स का जायज़ा लें तो पाते हैं-
भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस – 13.3M
भारतीय जनता पार्टी – 8.7M
आम आदमी पार्टी- 1.9M
समाजवादी पार्टी – 870K
तृणमूल कांग्रेस – 537K
जनता दल यूनाइटेड – 416K

प्रारम्भ में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज को 3M मिलियन फॉलोअर्स मिले थे। लेकिन बीते 6 दिनों में इसकी पॉपुलैरिटी में ज़बरदस्त उछाल आया है। इस इंस्‍टाग्राम पेज को जो मशहूर सेलेब्‍स फॉलो कर रहे हैं, उनमें एक्‍ट्रेस दीया मिर्जा, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा, ईशा गुप्ता, ‘बिग बॉस’ फेम उमर रियाज, एक्‍टर अभिषेक निगम, उर्फी जावेद, नगमा मिराजकर, इंफ्लुएंसर पूरव झा, टीवी एक्‍ट्रेस शफाक नाज और शीजान खान जैसे कई दूसरे टीवी कलाकार फॉलो करते हैं। इसके अलावा स्‍टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा और पंजाबी सिंगर-एक्ट्रेस हिमांशी खुराना भी इस सोशल मीडिया ट्रेंड में शामिल हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी उस समय वजूद में आई जब सीजेआई सूर्यकांत का विवादित बयान चर्चा में आया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने देश बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। देखते ही देखते यह पार्टी जेन ज़ी का नया इंटरनेट जुनून बन गई। फ़िलहाल सोचल मीडिया मंचों, इंस्टाग्राम और एक्स पर देश के युवा इस मजाक में बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *