इस साल रिलीज़ होने वाली फिल्मों में जिस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है उसका नाम है ‘थलाइवन थलाइवी’। ख़ास बात यह है कि बहुत कम बजट में बनी है और इसने बॉक्स ऑफिस पर चार गुना कमाई कर डाली है।

फिलहाल ‘थलाइवन थलाइवी’ इस समय ओटीटी पर तहलका मचा रही है। इन दिनों ओटीटी पर इस मूवी ने कब्जा जमाया हुआ है। प्लेटफार्म पर दस्तक देते ही फिल्म टॉप 10 लिस्ट में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है।
बॉक्स ऑफिस पर 300 फीसदी से ज्यादा मुनाफा कमाकर फिल्म ब्लॉकबस्टर बनने वाली विजय सेतुपति और नित्या मेनन की फिल्म ‘थलाइवन थलाइवी’ एक रोमांटिक-कॉमेडी फैमिली ड्रामा है। इसे राइटर पंडिराज ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
इस फिल्म की कहानी शादी के बाद एक कपल की जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव को बयान करती है। कहानी रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन के साथ अगासवीरन (विजय सेतपति) और पेरारसी (नित्या मेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के कुछ समस्याओं के अस्त दोनों की घरवालों की मर्जी से शादी होती है।
अगासवीरन कम पढ़ा-लिखा है और अपनी फैमिली के साथ अपना होटल चलाता है जबकि पेरारसी पोस्ट ग्रेजुएट है। शादी से पहले और बाद के कुछ दिन तक दोनों में प्यार रहता है मगर जल्द ही उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। दोनों के बीच शुरू होने वाले झगड़े दिन-ब-दिन बढ़ते जाते हैं। तंग आकर पेरारसी अपने घर वापस चली जाती है और फिर बेटी के मुंडन के समय दोनों के परिवारों के बीच जमकर हंगामा होता है।
ज़बरदस्त क्लाइमैक्स वाली यह फिल्म पहली अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘थलाइवन थलाइवी’ 25 करोड़ रुपये की लागत में बनी और इसने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस तमिल फिल्म ने लागत से 316.67 फीसदी ज्यादा मुनाफा कमाया है।
जो इसे थियेटर में देखने से चूक गए हैं अब वह इसका मज़ा ओटीटी पर ले सकते हैं। विजय सेतुपति की यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में भी मौजूद है।










