खुश नहीं हैं तो ‘अनहैप्पी लीव’ लें, चीनी कंपनी ने पेश की नई पॉलिसी

काम और घरेलू जीवन में संतुलन हमेशा से एक अहम मुद्दा रहा है। इसके लिए दुनियाभर में कंपनियां अपने कर्मचारियों की सुविधा के लिए विभिन्न विचार लेकर आती हैं।

खुश नहीं हैं तो 'अनहैप्पी लीव' लें, चीनी कंपनी ने पेश की नई पॉलिसी

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक खबर के अनुसार, एक चीनी रिटेल स्टोर चेन ने हाल ही में अपनी फर्म में ‘अनहैप्पी लीव’ का एक अनूठा विचार पेश किया है, जिसके तहत कर्मचारी नाखुश होने पर छुट्टी ले सकते हैं।

वर्क लोड की ज़्यादती का सम्बन्ध सेहत से जुड़ा होता है। अच्छे आउटपुट के लिए अच्छी सेहत और अच्छी सेहत के लिए इस तरह की योजनाएं बेहद कामगार मानी जा रही हैं।

चाइनीज रिटेल टायकून ने कर्मचारियों के वर्क-लाइफ बैलेंस को बेहतर बनाने के लिए इसकी पहल की है। यहाँ कर्मचारियों को प्रति वर्ष 10 दिनों की ‘अनहैप्पी लीव’ की अनुमति दी जाएगी जिसे प्रबंधन द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए।

इस सम्बन्ध में खुलासा करते हुए कंपनी के मालिक  यू डॉन्गलई कहते हैं- ”मैं चाहता हूं कि हर कर्मचारी को यह आज़ादी हो कि जब वह खुश न हो तो वह काम पर न आए।”

छुट्टी को लेकर अपने स्पष्टीकरण में उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन द्वारा किसी को भी इस छुट्टी से इनकार नहीं किया जा सकता है, ऐसा करना नियमों का उल्लंघन होगा।

दरअसल इस छुट्टी का असर काम की क्षमता को बेहतर बनाता है। ‘द हैप्पीनेस इंडेक्स’ की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि किसी भी ऑफिस कर्मचारी के लिए इस तरह की छुट्टी बेहद ज़रूरी है।

एक्सपर्ट मानते हैं कि वर्कर द्वारा अच्छी प्रोडक्टिविटी का सम्बन्ध उसके अच्छे मूड से जुड़ा होता है। साथ ही इस तरह के उपक्रम वक्र प्रेशर को कम करने में भी सहायक होते हैं।

इस छुट्टी की मदद से कर्मचारी खुद को ऊर्जावान महसूस करता है और उसे तनाव की स्थिति से बाहर आने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *