‘अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ीं तो पीएम मोदी को हराएंगी’- संजय राउत

शिवसेना के नेता संजय राउत का कहना है कि अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, तो इस चुनाव में उनकी जीत निश्चित है।

‘अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ीं तो पीएम मोदी को हराएंगी’- संजय राउत

अपने दावे में संजय राउत कहते हैं कि वाराणसी जी जनता प्रियंका गांधी को चाहती है और लोकसभा चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ने पर उन्हें जीत हासिल होगी।

संजय राउत मानते हैं कि देश में राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं। उनका ये भी कहना है कि लोगों का समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है।

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी प्रियंका के चुनाव लड़ने की संभावनाओं का जिक्र कर चुके हैं। इससे पहले एक प्रेस कांफ्रेंस में वाड्रा ने कहा था कि प्रियंका को लोकसभा में होना चाहिए। आगे वाड्रा कहते हैं कि वह काबिल हैं और बहुत अच्छी सांसद साबित हो सकती हैं।

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की उम्मीदें पिछले काफी समय से की जा रही हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भी यही बात सामने आई थी कि वह रायबरेली या अमेठी में से किसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं मगर प्रियंका ने कही भी परचा न भरते हुए अन्य ज़िम्मेदारिया संभालीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *