हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बयान’ का नाम एक बड़ी उपलब्धि से जुड़ गया है। दरअसल फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर मशहूर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। ‘बयान’ को डिस्कवरी सेक्शन में के लिए चुना गया है।

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘बयान’ का वर्ल्ड प्रीमियर सितंबर के महीने में होगा। अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोरने वाली हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बयान’ का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। डिस्कवरी कैटेगरी में चुनी गई फिल्म ‘बयान’ इकलौती भारतीय फिल्म है।
‘बयान’ एक पुलिस थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन विकास रंजन मिश्रा ने किया है, जो इससे पहले ‘चौरंगा’ लिए जाने जाते हैं। हुमा कुरैशी स्टारर इस फिल्म में हुमा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में भी जुड़ी हुई हैं।
फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह सहित सचिन खेडेकर, परितोष, अविजीत दत्त, विभोर मयंक, संपा मंडल, स्वाति दास, अदिति कंचन सिंह और पेरी छाबड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के बारे में हुमा कुरैशी का कहना है कि ‘बयान’ पावर, आस्था और सिस्टम की मिलीभगत के बीच फंसी एक महिला की कहानी है।
फिल्म की यह महिला पात्र उस व्यवस्था का सामना करती है जो उसे चुप कराने के लिए बनाई गई है। फिल्म में अपने बड़े ही चुनौती भरे किरदार के बारे में अभिनेत्री का कहना है कि ‘बयान’ ने मुझे उस तरह का किरदार निभाने का मौका दिया, जो मैं लंबे वक्त से करना चाह रही थी। न्याय व्यवस्था के भीतर एक ऐसी महिला जो खुद से कहीं बड़ी ताकतों के खिलाफ है।
निर्देशक विकास रंजन मिश्रा का इस फिल्म के बारे में कहना है कि ‘बयान’ एक समकालीन भारत की खूबसूरत झलक दिखाती है। जहां सत्ता और जेंडर जटिल और अक्सर अदृश्य तरीकों से एक-दूसरे से टकराते हैं। हुमा का कहना है कि यह वही रोल है जिसकी वह लंबे वक्त से तलाश में थीं।













