हांगकांग ओपन टूर्नामेंट में पीवी सिंधु के बाद समीर वर्मा भी फाइनल मैच हारे

कोवलून। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष खिलाड़ी समीर वर्मा रविवार को यहां जारी योनेक्स सनराइज हांगकांग ओपन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में हार गए। रियो ओलिम्पिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु को हांगकांग कोलोजियम-1 में हुए खिताबी मुकाबले में चीनी ताइपे की ताए जू यिंग ने 21-15, 21-17 से हराया। hong kong open

sindhu hong kong open
सिंधु को 41 मिनट तक चले मुकाबले में हराने वाली ताए ने सेमीफाइनल में विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन की केरोलिना मॉरिन को हराया था। सिंधु और ताए के बीच यह अब तक का आठवां मुकाबला था। इससे पहले चार मैचों में ताए विजयी रहीं थीं जबकि तीन में सिंधु ने बाजी मारी थी। रियो में भी दोनों खिलाड़ी आमने-सामने हुईं थीं, जिसमें सिंधु ने जीत हासिल की थी।

सिंधु का यह तीसरा सुपर सीरीज फाइनल था। इससे पहले 2015 में डेनमार्क ओपन के फाइनल में सिंधु को हार मिली थी जबकि इस साल सिंधु ने चाइना ओपन का खिताब जीता था। इसके बाद पुरुष एकल फाइनल में समीर को भी हार मिली। समीर को हांगकांग के नग का लोंग अंगुस ने 21-14, 10-21, 21-11 से हराया। यह मैच 50 मिनट चला। समीर ने शनिवार को सेमीफाइनल मैच में तीसरे वरीय डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसेन को 21-19, 24-22 से हराया था लेकिन वह अंगुस की चुनौती सामना नहीं कर सके। समीर और अंगुस के बीच इससे पहले दो मुकाबले हुए थे और दोनों ही बार समीर की जीत हुई थी।

 www.naqeebnews.com

# hong kong open

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *