गर्मी के बढे तेवर के साथ यूपी के 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

यूपी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सख्त गर्मी के बीच आंधी और बौछार का माहौल बना मगर गर्मी पर हावी न हो सका। हालाँकि 9 और 10 जून को तपिश के बाद 11 जून से बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीँ प्रदेश में 12 जून से मौसम बदलने के भी संकेत मिले हैं। बढ़ती तपिश और गर्मी के साथ उत्तर प्रदेश में लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। सोमवार को प्रदेश के लगभग 25 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में हालात और भी खराब रहे।

सोमवार का दिन प्रदेशवासियों के लिए भीषण गर्मी वाला रहा। लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी देर के लिए राहत जरूर मिली। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 13 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाक़ों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। तेज धूप और लू के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। आज के लिए मौसम विभाग ने 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश में 12 जून को आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश में उत्तर पश्चिमी तेज हवाएं चलने से मौसम शुष्क रहा। बीते दो दिनों से चल रही इन हवाओं के कारण मंगलवार को हीटवेव की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

आईएमडी ने मंगलवार और बुधवार के लिए प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 11 और 12 जून को नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। प्रदेश में 11 जून से आंधी-पानी की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिलेगी।

सोमवार को 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीँ बांदा में 42.6 डिग्री, प्रयागराज में 42.5 डिग्री, चुर्क में 42.3 डिग्री और झांसी में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *