सुबह दस बजे से हनुमानगढ़ी में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पूजन शुरू

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त को होने जा रहा है, लेकिन हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा, मंदिर निर्माण के लिए पूजन आज से ही शुरू. इस दौरान भगवान हनुमान जी के निशान की पूजा होने जा रही है. मान्यताओं के अनुसार हनुमान अयोध्या के अधिष्ठाता हैं, इसलिए उनके निशान की पूजन के साथ ही निर्माण कार्य शुरू होगा. इस पूजन के दौरन राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर की शिला रखेंगे. इस दौरान पीएम मोदी हनुमानगढ़ी मंदिर भी आएंगे. हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने रविवार को बताया, “5 अगस्त को प्रधानमंत्री भूमिपूजन के लिए आ रहे हैं, उन्होंने तय किया है कि पहले वो हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे. यहां विशेष पूजा की व्यवस्था रहेगी. हमें 7 मिनट दिए गए हैं इसमें प्रधानमंत्री का आना-जाना शामिल है, करीब 3 मिनट पूजा में लगेंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *