मिना में हाजियों की आमद के साथ शुरू हुईं हज की रस्में

मक्का: सऊदी अरब में हज की रस्में शुरू हो गई हैं। कल से लाखों तीर्थयात्रियों मिना की तरफ रवाना होने लगे हैं। यहाँ आने से पहले इन यात्रियों ने मस्जिद अल-हरम में तवाफ़ किया।

मिना में हाजियों की आमद के साथ शुरू हुईं हज की रस्में

मिना में तीर्थयात्रियों के लिए तंबुओं की एक बस्ती तैयार की गई है। इस वर्ष भारत से एक लाख 40 हज़ार से ज़्यादा तीर्थयात्रियों सहित 160 देशों के लगभग 25 लाख तीर्थयात्री हज के लिए जमा हुए हैं।

हज यात्री सोमवार की रात मिना में रुकेंगे और मंगलवार को फज्र की नमाज के बाद मीना से मैदान अराफात के लिए रवाना होंगे। मंगलवार को हज का मुख्य पिलर “वक्फ अराफा” अदा किया जाएगा। हाजी मस्जिदे नम्र में जह का खुत्बा सुनेगे और ज़ुहर और असर की नमाजें छोटी यानी क़स्र के तौर पर अदा की जाएंगी। हाजी कंकरी मरने के बाद जबल ए रहमत पर जाएंगे और अपने और मुस्लिम उम्माह के लिए मग़फ़िरत की दुआ करेंगे।

https://twitter.com/insharifain/status/1673175899963793408

सूरज ढलते ही हाजी मुजदलिफा जाएंगे, जहां मगरिब और ईशा की नमाज अदा करेंगे और खुले आसमान के नीचे रात गुजारेंगे। यहां से वे शैतानों को मारने के लिए कंकड़ इकट्ठा करेंगे, 10 ज़िल हज फज्र के बाद वापस मीना जाएंगे जहां वे रमी जुमार यानी शैतानों को कंकड़ से मारेंगे। कुर्बानी के बाद तीर्थयात्री अपना एहराम उतार देंगे और काबा जाएंगे। यहाँ तवाफ करेंगे और मीना लौट आएंगे और अय्याम ए तश्रीक बिताएंगे।

https://twitter.com/insharifain/status/1672937218430873600

सऊदी जनरल अथॉरिटी फॉर स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक हज के लिए आए तीर्थयात्रियों की संख्या 24 लाख से ज्यादा हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *