कोरोना वायरस जैसी हेयरस्टाइल

अफ्रीकी देश केन्या की एक झुग्गी बस्ती में फोटोग्राफर डॉनविल्सन ओढियाम्बो को एक खास तरह की हेयरस्टाइल नजर आई. कोरोना काल में यहां रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटियों के बाल कोरोना वायरस जैसे बना डाले थे.


फोटोग्राफर डॉनविल्सन ओढियाम्बो ने कोविड-19 के संक्रमण के दौर में खूब तस्वीरें लीं. लेकिन इसी अनोखे विषय के बारे में वे कहते हैं, “यह बहुत गहरी बात थी क्योंकि ऐसा केन्या में अब तक किसी ने नहीं किया है. इसके अलावा भी कहीं किसी ने भी नहीं किया है.” किबेरा नाम की केन्या की इस झुग्गी बस्ती की एक महिला माबले एताम्बो ने इसकी शुरुआत की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *