सौ मीटर की दौड़ में भारतीय एथलेटिक्स का नया सितारा बने गुरिंदरवीर सिंह

रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में भारतीय एथलेटिक्स ने एक यादगार दिन दर्ज किया। पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह और तमिलनाडु के विशाल टीके के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन ने इतिहास रच दिया। पुरुष 100 मीटर दौड़ में पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10.09 सेकेंड का समय निकाला और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एक दिन पहले शुक्रवार को सेमीफाइनल में 10.17 सेकेंड का समय लिया था, जबकि फाइनल में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने 10.16 सेकेंड के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफिकेशन मार्क को भी पार कर लिया।

गुरिंदरवीर सिंह ने रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में शनिवार को एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। साथ ही गुरिंदरवीर सिंह 10.0 सेकंड के दायरे में 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं।

इससे पहले शुक्रवार को गुरिंदरवीर ने सेमीफ़ाइनल में 10.17 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी कर अनिमेष का रिकॉर्ड तोड़ा था। हालाँकि उनका यह रिकॉर्ड दस मिनट में ही पिछड़ गया। हुआ यह कि छत्तीसगढ़ के रिकॉर्डधारी अनिमेष ने दूसरे सेमीफ़ाइनल में 10.15 सेकंड में रेस पूरी करते हुए यह रिकॉर्ड एक बार फिर अपने नाम कर लिया।

इसके अगले दिन शनिवार को इन दोनों खिलाड़ियों, गुरिंदरवीर और अनिमेष ने ट्रैक पर पोज़िशन ली और इसी दिन भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में एक और अध्याय लिखा गया।

रेस की शुरुआत से गुरिंदरवीर सिंह बाज़ी मरते नज़र आए। उन्होंने ऐसी रफ़्तार पकड़ी कि अनिमेष सहित बाक़ी प्रतिद्वंद्वि पिछड़ते चले गए। गुरिंदरवीर ने फिनिश लाइन तक अपनी रफ़्तार बनाए रखी और 0.11 सेकंड आगे रहते हुए यह रेस जीत ली। एक दिन पहले के विनर निमेष 10.20 सेकंड के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

गुरिंदरवीर सिंह नेमीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मेरे कोच ने मेरे साथ कड़ी मेहनत की और मुझे गहन प्रशिक्षण दिया। मुझे मौका देने के लिए मैं रिलायंस फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ। साथ ही मैं सहयोग देने के लिए अपने परिवार को भी धन्यवाद देना चाहता हूँ। बताते चलें कि फिनिश लाइन पार करते ही उन्होंने अपनी जर्सी से बिब नंबर फाड़कर ट्रैक पर फेंक दिया। इस बिब पर एक संदेश में लिखा था, ‘टास्क इज़ नॉट फिनिश्ड येट, वेट आई एम स्टिल स्टैंडिंग (काम अभी पूरा नहीं हुआ है, प्रतीक्षा करो मैं अब भी खड़ा हूँ।)’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *